बिहार में 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अब पेट्रोल 108 रुपए, डीजल 94 रुपए हुआ

बिहार में भी पेट्रोल और डीजल करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया.

बिहार में 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अब पेट्रोल 108 रुपए, डीजल 94 रुपए हुआ
Image Slider
Image Slider
Image Slider

बिहार में एलपीजी सिलेंडर के बाद आम जनता को आज महंगाई का एक और झटका लगा है।बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार 15 मई 2026 से नए रेट लागू कर दिए. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और जंग जैसे हालात का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है. बिहार में भी पेट्रोल और डीजल करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया.

इस बढ़ोतरी के बाद पटना में पेट्रोल की कीमत 105.37 रुपये से बढ़कर 108.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यानी पेट्रोल पर 3.32 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. वहीं डीजल की कीमत 91.65 रुपये से बढ़कर 94.65 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. डीजल पर करीब 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह नालंदा में भी तेल के दाम बढ़े हैं. यहां पेट्रोल 105.87 रुपये से बढ़कर 109.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल की कीमत 92.10 रुपये से बढ़कर 95.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. तेल कंपनियों की ओर से जारी नए रेट शुक्रवार सुबह से लागू कर दिए गए हैं

ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर केवल निजी वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका सीधा प्रभाव ऑटो, बस, टैक्सी और माल ढुलाई पर भी पड़ने वाला है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि डीजल महंगा होने से माल भाड़ा बढ़ेगा, जिसका असर अंततः सब्जियों, अनाज और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखाई देगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बनी रहीं तो आने वाले दिनों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आम जनता को आने वाले समय में राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है